हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर कलां में आज सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शादी को मात्र दो माह ही हुए थे। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक जमालपुर कला गांव के झंडा चौक निवासी विजय कुमार प्रजापति किसी काम से जा रहे थे, जैसे ही स्कूटी सवार विजय गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो दिल्ली नंबर की एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विजय की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरिद्वार: गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व की ब्रीफिंग सम्पन्न, डीएम व एसएसपी ने किया मेले में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ
हरिद्वार: दो बाघों की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, श्यामपुर रेंज अधिकारी हटाए गए
आराजकतावादियों का नया विदेशी टूलकिट षड्यंत्र फेल , भारत जिम्मेदार युवाओं का देश-अरविन्द सिसोदिया