हरिद्वार 22 मार्च 2025: जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जन सेवा थीम पर 23 मार्च को ऋषिकुल मैदान में आयोजित होने वाले बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी तरह की कोई कोताही न बरती जाए, पानी, बिजली, टॉयलेट, पार्किंग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बाहर से आने वाले लाभार्थियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने पुलिस विभाग से रूट प्लान की जानकारी लेते हुए रूट प्लान के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न ब्लाकों से आने वाले लाभार्थियों के खान-पान हेतु पोष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिये।
उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले महानुभावों के लिए मंच पर बैठने की नियमानुसार व्यवस्था करने, बैरिकेटिंग करने, तथा जनसामान्य के बैठने हेतु टैट व कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,एसपी ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा, एआरटीओ रश्मि पंत, पीडब्लूडी अधि.अभियंता दीपक कुमार,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर सरिता पॉवर ,बीडीओ मानस मित्तल,तहसीलदार प्रियंका रानी आदि अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


More Stories
हरकी पैड़ी पर महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
बडेरना स्कूल में कृषि विभाग द्वारा फार्मर आईडी एवं पीएम किसान समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन
हरिद्वार: माटी कला बोर्ड में गैर प्रजापति समाज के लोगों को दायित्व सौंपे जाने पर प्रजापति समाज नाराज,पुनर्विचार करने की मांग