हरिद्वार: ज्वैलरी की दुकान में घुसकर जेवरात चोरी कर भागी आरोपी महिला को बहादराबाद पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर ले आईं। आरोपी महिला का चालान कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक बीते दिनों बहादराबाद स्थित ओम वर्मा ज्वैलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर आई महिला ने जेवर देखने के बहाने कुछ जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। दुकान में हुई चोरी का खुलासा वहा लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ। जिसके बाद दुकानदार की ओर से बहादराबाद थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था।
घटना के खुलासे में लगी पुलिस ने आरोपी महिला की शिनाख्त करते हुए उस तक पहुंच बनाई। जिसमे पुलिस ने करीब 270 सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद आरोपी महिला का पता लगाया।
जांच में पुलिस को आरोपी महिला का दिल्ली के शाहदरा में होने का पता चला। जिस पर एक टीम बीते कल दिल्ली भेजी गई। जहा से पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी महिला की पहचान सोनम साहिल आलम निवासी शाहदरा, दिल्ली के


More Stories
खड़खड़ी निवासी ने मारपीट और धमकाने का लगाया आरोप, पुलिस से की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही मांग
धनौरी पी.जी. कॉलेज में शैक्षणिक सत्र में अनुशासन व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु अनुशासनात्मक मंडल की बैठक आयोजित
हरिद्वार में राज्य के पहला राजकीय ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी (किशोर)’ भवन का हुआ शिलान्यास