हरिद्वार: लक्सर रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्मचारी संटिंग मास्टर का लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पैर कट गया।
सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घायल को उपचार के लिए लक्सर एक निजी अस्पताल अपने नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक सूबेदारगंज से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर संटिंग मास्टर रविंदर उम्र 45 निवासी स्योहारा, जिला बिजनौर का पैर कट गया।
सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक के आर मीना, वाणिज्य निरीक्षक अजय तोमर, आरपीएफ और जीआरपी के अलावा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
घायल संटिंग मास्टर की गम्भीर हालात को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक के आर मीणा ने बताया कि रेलवे कर्मचारी सटरिंग मास्टर रविंद्र कुमार का ट्रेन की चपेट में आने से पैर कट गया जिनका उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग