हरिद्वार: पुलिस ने दहेज मांगने के आरोप में पीड़िता की तहरीर पर पति समेत 6 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न गालीगलौज कर मारपीट करने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी फरवरी 2024 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार सौराब निवासी इस्लामनगर ज्वालापुर के साथ हुई थी।
शादी में उसके परिजनों ने हैसियत अनुसार दान दहेज भी दिया था। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा फिर कुछ दिनों बाद उसके पति और सुसरलियो ने दहेज कम लाने के ताने देने शुरू कर दीए और अपने माता पिता से दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर गालीगलौज कर मारपीट कर घर से निकाल दिया।
बताया कि पीड़िता के परिवार वाले समझा बुझाकर सुसराल छोड़ने गए तो ससुराल वालो ने घर मे घुसने नही दिया और दो लाख रुपये कार लेकर आने को कहा। पीड़िता अपने परिजनों के साथ अपने मायके आ गई।
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सौराब, ससुर इलियास, देवर शाहरुख, ननद हिना, चादनी, रानी के खिलाफ मानसिक व शारीरिक प्रताड़ित करना, दहेज उत्पीड़न, मारपीट गाली गलौज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


More Stories
डॉ. देवकी नन्दन को राष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के लिए मिला सम्मान
स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में हर घर तिरंगा अभियान का हुआ आयोजन
जल्द ही वन नेशन वन इलेक्शन को लागू करेगी केंद्र सरकार- प्रवीण निषाद