हरिद्वार : हरिद्वार नगर निगम (haridwar nagar nigam) में भी 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर निगम परिसर में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में नगर निगम कार्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है। अन्य कर्मचारियों की भी कोरोना जांच की जा रही है।
दरअसल, हरिद्वार नगर निगम में हाल ही में 86 कर्मचारियों की कोविड आरटी पीसीआर जांच की गई थी। जिसमें 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज फिर से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के प्राइमरी कांटेक्ट में आए लोगों की जांच कर रहा है। बुधवार को 108 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम हरिद्वार से लिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम की अधिकारी सोनिया आनंद ने बताया कि हरिद्वार नगर निगम में हाल ही में 86 लोगों की आरटी पीसीआर जांच की गई थी। इसमें 33 लोग पॉजिटिव निकले हैं। हरिद्वार नगर निगम परिसर में अलग-अलग विभागों के सभी लोगों की आज दोबारा से आरटी पीसीआर जांच की जा रही है। सभी निगम कर्मचारी और अधिकारियों की मौके पर कोविड जांच की जा रही है।
https://navaltimes.in/उत्तराखंड-आज-आए-कोरोना-के-4402/
उत्तराखंड: आज आए कोरोना के 4402 नये मामले, 6 की मौत https://navaltimes.in/उत्तराखंड-आज-आए-कोरोना-के-4402/ जानिए अपने जनपद के संक्रमितों का हाल


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन
हरिद्वार: जनपद के सभी स्कूलों, कॉलेजों, और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित, कांवड़ मेला के चलते लिया निर्णय
हरिद्वार: चमगादड़ टापू क्षेत्र में आज भी अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही है कार्यवाही