हरिद्वार: जनपद हरिद्वार से कॉलेज की एक छात्रा के नहर में डूबने से हुई मौत का मामला सामने आया है। घटना का पता चलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा बीएसएम कॉलेज रूड़की में पढ़ती थी।
मिली जानकारी के मुताबिक बीएसएम कॉलेज रुड़की मेे पढ़ने वाली एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूब कर मौत हो गई, जबकि कुछ लोग इस घटना को आत्महत्या या हादसा भी मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद छात्रा की पहचान सोनी पुत्री इजहार निवासी महमूदपुर पिरान कलियर के रूप में हुई। छात्रा की मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया।
बताया गया है कि छात्रा सोनी आज सुबह घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन वह कॉलेज न जाकर सोलानी पार्क के निकट पुल के पास पहुंची और नहर में कूद गई। छात्रा को नहर में डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और छात्रा का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद छात्रा की पहचान हो सकी। घटना के बाद छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग