हरिद्वार: राजाजी टाइगर नेशनल पार्क के जंगल में मिले महिला के शव की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारा पति मृतका का चौथा पति था। चारों पति से था एक-एक बच्चा

जिसने पत्नी के चरित्र के संदेह होने पर से जंगल में लकड़ी बीनने के बहाने ले जाकर गला घोट कर हत्या की। पुलिस ने हत्यारे पति के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

हत्यारे को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। महिला की हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की गयी है।

हत्या का खुलासा एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने रोशनाबाद पुलिस कार्यालय सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।

उन्होंने बताया कि 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, 500 से अधिक होटल / धर्मशालाएं, 800 से अधिक रिक्शा एवं ई-रिक्शा टटोलने पर मिले थे महत्वपूर्ण सुराग।

उन्होंने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस को 29 सितम्बर 23 को सूचना मिली कि पुराना औद्योगिक क्षेत्र के सामने राजाजी टाइगर नेशनल पार्क के जंगल में एक महिला का शव पड़ा है।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अर्धनग्न हालत में महिला के शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के गले में सलवार के नाड़ा मिला, प्रथम दृष्ट्या महिला की मौत का कारण नाडे से गला घोट कर प्रतीत हो रहा था।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन कोई सुराग नहीं मिले। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए शव की मृतका की पहचान के प्रयास शुरू किये।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मौत का कारण गला घोट कर होना पाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी।एसएसपी ने बताया कि महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की 07 टीमों को गठन किया गया। जिनको अलग-अलग टास्क दिये गये।

इसी दौरान सीसीटीवी कैमरे की फूटेज से मृतका से मिलती जुलती महिला एक व्यक्ति के साथ देखी गयी। पुलिस ने फुटेज में दिखाई देने वाले शख्स की पहचान के प्रयास करते हुए मुखबिरों की मदद ली।

इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोड़ीबेल वाला मैदान से सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे शख्स को दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान शख्स ने अपना नाम करन उर्फ सागर पुत्र रंजित निवासी मूल बांदा यूपी हाल सुभाषनगर कोतवाली नगर हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि मृतका उसकी पत्नी रागनी उम्र 30 निवासी इलाहाबाद यूपी हाल सुभाषनगर हरिद्वार थी। उसने ही अपनी पत्नी की हत्या उसके चरित्र पर शक होने पर की थी।

कप्तान ने बताया कि हत्यारोपी करन उर्फ सागर के साथ मृतका की चौथी शादी थी। पूर्व में भी उसकी शादी से एक-एक बच्चा था।

करन ने अपनी पत्नी रागनी को कई बार समझाया लेेकिन वह नहीं मानी। जिससे परेशान होकर करन अपनी पत्नी को पुराना औद्योगिक क्षेत्र के सामने राजाली टाइगर नेशनल पार्क के जंगल में लकड़ बिनने के बहाने ले गया।

जहां पर उसने अपनी पत्नी रागनी की हाथों से गला घोटा और फिर सलवार के नाड़े से गाला घोट कर हत्या कर दी। जिसके बाद वह सुभाषनगर पहुंचकर अपने परिचितों से पत्नी के चोरी कर भाग जाने की कहानी गढ़ दी।

उन्होंने बताया कि जिसके बाद वह बच्चों के साथ गांव चला गया था। गांव से लौटकर आने पर पुलिस ने हत्यारोपी को दबोच लिया।

पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की गयी है।