अभिनव कौशिक, नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: अपने ही बेटे पर जान लेने की नियत से लाईसेंसी पिस्टल से कई फायर करने के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक देवनगर रावली महदूद निवासी पुलकित नें अपने पिता देवेन्द्र पुत्र श्रीचन्द्र के खिलाफ बीते रोज तहरीर देते हुए जान से मारने की नीयत से 2-3 फायर करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की थी।
सिडकुल पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकद्मा दर्ज कर मौके पर जाकर पूछताछ की व सीसीटीवी फुटेज चैक किये। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र श्रीचंद को लाईसेंसी पिस्टल व 01 खोखा कारतूस, 03 जिन्दा कारतूस व 01 फायरशुदा बुलेट के दबोचा लिया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत करियर काउंसलिंग का आयोजन
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: महिला कर्मचारियों को करवा चौथ पर मिलेगी सरकारी छुट्टी, शासन ने जारी की अधिसूचना