धनौरी, पीजी कॉलेज धनौरी मे भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का आज दिनांक 2 जून 2025 को भव्य शुभारंभ हुआ।
नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह राष्ट्रव्यापी अभियान 1 जून से 26 जून 2025 तक चलेगा, जिसमें कॉलेज परिसर में विविध गतिविधियां जैसे खेलकूद, आर्ट एंड क्राफ्ट, सेमिनार और जागरूकता रैली आयोजित की जाएंगी।
अभियान के दूसरे दिन, 2 जून 2025 को, छात्र-छात्राओं ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में ज़बरदस्त उत्साह दिखाया। इस अवसर पर अभियान समिति की प्रभारी और जंतु विज्ञान विभाग की डॉ. प्रियंका कुमारी ने छात्र-छात्राओं से नशे के दलदल से बाहर निकलने का भावुक आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए एक स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार ने छात्रों के इस उत्साह को सराहा और उन्हें इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उनका मानना है कि युवाओं की भागीदारी ही इस अभियान को सफल बनाएगी। इस कार्यक्रम में समिति के अन्य सदस्य डॉ. हरीश रावत, डॉ. प्रियंका त्यागी, डॉ. रोमा उपस्थित रहे।
यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन-जागरण का माध्यम है जो युवाओं को नशे के घातक प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा और एक नशामुक्त, सशक्त भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।


More Stories
हरिद्वार: गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व की ब्रीफिंग सम्पन्न, डीएम व एसएसपी ने किया मेले में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ
हरिद्वार: दो बाघों की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, श्यामपुर रेंज अधिकारी हटाए गए
आराजकतावादियों का नया विदेशी टूलकिट षड्यंत्र फेल , भारत जिम्मेदार युवाओं का देश-अरविन्द सिसोदिया