हरिद्वार, 7 अप्रैल26: विश्व अखाड़ा परिषद मठ मंदिर गौ रक्षा विभाग के अंतर्राष्ट्रीय सचिव महाराज पंडित निपुण भारद्वाज ने बबलू पंडित को संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बबलू पंडित का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए पंडित निपुण भारद्वाज ने कहा कि गौ सेवा के माध्यम से समाज को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। गौ संरक्षण के लिए सभी को प्रयास करने होंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की और से गरीब निर्धन परिवारों की कन्याओं के विवाह और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान में भी मदद की जाएगी। गंगा स्वच्छता को लेकर जन फैलाने के साथ धर्म सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति एवं संतों की मान मर्यादा के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होंने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बबलू पंडित अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए विश्व अखाड़ा परिषद मठ मंदिर गौ रक्षा विभाग की नीतियों के अनुरूप गौरक्षा, धर्म सेवा और सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाने में योगदान करेंगे।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बबलू पंडित ने कहा कि संगठन की और से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठा से पालन करते हुए गौरक्षा और धर्म सेवा के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे। गरीब निर्धन परिवारों के उत्थान में सहयोग करते हुए धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
प्रैसवार्ता के दौरान सुलेख दास महाराज, विजय पांडे आदि ने भी विचार रखे।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन