हरिद्वार, 24 सितम्बर: यूकेडी जिलाध्यक्ष चुने गए बलसिंह सैनी ने कहा कि एडवोकेट संतोष कुमार एवं प्रदीप उपाध्याय को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, उदयराम सेमवाल को जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह रावत को जिला महामंत्री, राजकुमार को दल की एससी, एसटी इकाई का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जल्द ही कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों की घोषणा भी कर दी जाएगी।
प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान बलसिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय दलों से मोहभंग होने के बाद युवा वर्ग का रूझान उत्तराखंड क्रांति दल की और बढ़ रहा है। युवा वर्ग और प्रदेश के आमजन को पार्टी से जोड़ने के लिए चलो गांव की ओर गांव बुला रहे अभियान चलाया जा रहा है।
बलसिंह सैनी ने कहा कि जिन उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ पृथक उत्तराखण्ड राज्य गठन के लिए प्रदेश के लोगों ने आंदोलन किया वे उम्मीदें पूरी नहीं हो पायी है।
यूकेडी की सरकार बनने पर जनाकांक्षाओं के अनुरूप राज्य का विकास किया जाएगा। पलायन पर रोक लगाने के लिए युवाओं को राज्य में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
पत्रकार वार्ता में यूकेडी केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रेक्षक रविन्द्र वशिष्ठ, चौधरी बृजवीर सिंह, सरिता पुरोहित, महाराज महावीर सैनी, एड्वोकेट संतोष कुमार, प्रदीप उपाध्याय, उदयराम सेमवाल, सुरेन्द्र सिंह रावत, राजकुमार आदि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
12वीं के बाद सही करियर चुनकर उठाएं ‘गौरा नंदा योजना’ का लाभ: डॉ. हरीश रावत
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार