- सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने किया रेस्क्यू, समझा बुझाकर किया परिवार के सुपुर्द
हरिद्वार: आज दिनांक 30-01-2025 को थाना भगवानपुर की चौकी तेजुपुर में सूचना मिली कि पुराना रेलवे फाटक के पास एक बुजुर्ग महिला आत्महत्या करने के मकसद से रेलवे ट्रैक पर बैठी है।
त्वरित कार्यवाही करते हुए कां0 गोविंद व हो0गा0 सोहन द्वारा पटरी पर बैठी महिला सुखबीरी पत्नी कलीराम नि0 ढंगैडा थाना नागल जिला सहारनपुर उम्र 60 वर्ष को तत्काल पटरी से उठाकर सुरक्षा की दृष्टि से चौकी लाया गया। पूछने पर बुजुर्ग द्वारा जानकारी दी गई कि घर में बहु-बेटे द्वारा लड़ाई झगड़े से तंग आकर वह घरवालों को बिना बताए यह कदम उठा रही थी।
बुजुर्ग को समझाने बुझाने के साथ-साथ चौकी पुलिस द्वारा परिजनों से संपर्क किया गया तथा उन्हे पारिवारिक विवादों को छोड़कर बुजुर्गों का ख्याल रखने का लिए समझाते हुए बुजुर्ग महिला को सहकुशल परिवार जनों को सुपूर्द किया गया।


More Stories
हरिद्वार में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हरिद्वार: ‘मुक्ति मोद’ के 50 वर्ष पूरे होने पर वरिष्ठ पत्रकार गुलशन नैयर को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित
वर्तमान में शिक्षा व्यवस्था की एक ज्वलंत समस्या, विद्यालय में बढ़ती है असुरक्षा: भरत गिरी गोसाई