April 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: भाजपा पार्षदों ने की सलमान खुर्शीद की पुस्तक को प्रतिबंधित किये जाने की मांग 

डॉ संदीप भारद्वाज, एनटीन्यूज़ हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज का भाजपा पार्षद दल ने निरंजनी अखाड़ा पहुंच माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तथा स्वागत के पश्चात देश की वर्तमान परिस्थितियों पर चिंतन किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के रूप में भारतीय सनातन संस्कृति व हिन्दू धर्म का संरक्षण, संवर्द्धन करना उनकी प्राथमिकता है। वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्र को मजबूत करने व हिन्दुत्व की रक्षा हेतु युवा पीढ़ी को संस्कारित करना अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद जैसे लोग हिन्दुस्तान के सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने में लगे हैं। अपनी पुस्तक में हिन्दुत्व की इस्लामिक आतंकी संगठनों से तुलना कर उन्होंने अपने मानसिक दिवालियेपन का परिचय दिया है।

भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू व शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल बृजवासी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा शासन के पश्चात देश में दंगों का युग का समाप्त हो गया है। कांग्रेस के नेता देश के साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ कर सत्ता पाने की जुगत में राष्ट्रविरोधी शक्तियों को बढ़ावा देने में जुटे हैं जिसे भाजपा कार्यकर्त्ता व देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी व विनीत जौली ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे सलमान खुर्शीद को अपना सामान्य ज्ञान दुरूस्त करना चाहिए। आजादी के पश्चात अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश में करोड़ों हिन्दू थे। वहीं हिन्दुस्तान में लगभग दो करोड़ से अधिक मुसलमान थे। हिन्दुत्व की सहिष्णुता के चलते आज हिन्दुस्तान में लगभग 20 करोड़ से अधिक मुसलमान सम्मान से जीवनयापन कर रहे हैं। वहीं अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश में हिन्दुओं की दुर्दशा जग-जाहिर है। जहां पर उत्पीड़न के चलते हिन्दुओं की आबादी मात्र दो लाख में सिमट कर रह गयी है। देश की एकता, अखण्डता के लिए सलमान खुर्शीद की पुस्तक को देश में तुरन्त प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर पार्षद दल के उपनेता राजेश शर्मा, पार्षद विनित जौली, कमल बृजवासी, अनिल वशिष्ठ, भोला शर्मा, मनोज मंत्री, पुरूषोत्तम सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed