हरिद्वार: मंदिर में घुसकर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने व एक धातु की मूर्ति चोरी करने के आरोपी गैर समुदाय के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक श्यामनगर कॉलोनी ज्वालापुर निवासी उमेश मिश्रा पुत्र दशरथ प्रसाद ने बीते रोज कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि एक गैर हिन्दू समुदाय के युवक ने उसके मन्दिर में घुसकर धर्म का अपमान करते हुए वहां रखी भगवान की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया और वहं रखी एक धातु की लड्डू गोपाल की मूर्ति भी चोरी कर ली।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार को मामले में लिप्त आरोपी काशिफ पुत्र नफीस निवासी मोहल्ला तेलियान ज्वालापुर को रेल चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर ने गश्त के दौरान भगत सिंह चौक के पास से मय चोरी की मूर्ति सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन
अपना हर पल उत्तराखंड को विकसित बनाने में लगा रहे पुष्कर सिंह धामी- सुनील सैनी
महाविद्यालय कमांद में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन