हरिद्वार, 3 जून 2024: आज डॉ. विशाल गर्ग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को हरिद्वार में आयोजित होने वाली आगामी वाल्मीकि रामकथा के लिए निमंत्रित किया। यह पावन कथा डॉ. राम विलास दास वेदांती जी द्वारा प्रेम नगर आश्रम में 5 जून 2024 से 14 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया है कि वे निश्चित रूप से एक दिन इस पावन कथा में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. विशाल गर्ग और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों का प्रसार होता है।
डॉ. विशाल गर्ग ने मुख्यमंत्री जी को वाल्मीकि रामकथा के महत्व और इसके द्वारा समाज पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस कथा के माध्यम से हम सभी भगवान श्रीराम के आदर्शों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
प्रेम नगर आश्रम में आयोजित होने वाली इस कथा के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और समाज के विभिन्न वर्गों से समर्थन और सहयोग मिल रहा है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल