हरिद्वार: अज्ञात वाहन की टक्कर से बीती देर रात एक सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक सिपाही पुलिस लाईन में तैनात था। सिपाही की मौत के बाद पुलिस महकमें में शोक है।
जानकारी के मुताबिक रोशनाबाद पुलिस लाईन में तैनात वीरेन्द्र चौहान उम्र 31 वर्ष पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम उटेल, कालसी देहरादून बीती देर रात किसी काम से जा रहा था।
इस दौरान सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदयनगर में किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार सिपाही को टक्कर मार दी। जिससे सिपाही के सिर पर गहरी चोट लगी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल सिपाही को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। मृतक की हाल की में पुलिस लाईन में तैनाती हुई थी। सिपाही की मौके कारण महकमें में शोक की लहर है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरिद्वार: गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व की ब्रीफिंग सम्पन्न, डीएम व एसएसपी ने किया मेले में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ
हरिद्वार: दो बाघों की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, श्यामपुर रेंज अधिकारी हटाए गए
आराजकतावादियों का नया विदेशी टूलकिट षड्यंत्र फेल , भारत जिम्मेदार युवाओं का देश-अरविन्द सिसोदिया