हरिद्वार: हरिद्वार से दुखद समाचार सामने आया है यहां एक सड़क दुर्घटना में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह निवासी राजागार्डन जगजीतपुर, हरिद्वार, सहरानपुर से अपनी साली के पुत्र की शादी से लौट रहे थे कि भगवानपुर से बहादराबाद रोड पर बेगमपुर पुल के पास उनकी कार एक डम्फर से बुरी तरह टकरा गई।
जिसमें संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी धर्मपत्नी व बेटी बुरी तरह से घायल हो गई। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद डंफर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
संजय सिंह की मौत की खबर सुनते ही भाजपा नेताओं में शौक छा गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री, नगर विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, अरविंद कुमार, अंकित चौहान, मंडल अध्यक्ष डॉ प्रणव यादव के साथ तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नव निर्वाचित छात्र संघ को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन