सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 2 भेल हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर को अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर स्वयंसेवियों द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई और उसके बाद स्वयंसेवियों द्वारा विद्यालय प्रांगण और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।
इसके बाद स्वयंसेवियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आज के दिन को यादगार बनाया। स्वयंसेवियों ने निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया और इनमें प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र अंतवाल जी और कार्यक्रम अधिकारी दीपक कुमार धीमान सह कार्यक्रम अधिकारी जयपाल सिंह एवं सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य जी ने बताया की 25 वर्ष पहले इसी दिन उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड राज्य बना था जो कि वर्तमान में तरक्की के नित नवीन आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम अधिकारी दीपक कुमार धीमान ने बताया की उत्तराखंड ने अपने 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए हैं जो उत्तराखंड की सफलता की कहानी कहते हैं। उत्तराखंड की स्थापना के लिए अनेक लोगों ने शहादत देकर अपना योगदान दिया है।



More Stories
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
12वीं के बाद सही करियर चुनकर उठाएं ‘गौरा नंदा योजना’ का लाभ: डॉ. हरीश रावत
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार