हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में प्रेमिका की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने ले जा रहे प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा जानकारी के अनुसार सूटकेस में प्रेमिका का शव रख भाग रहा था प्रेमी, लोगों ने शक होने पर पकड़ा तो हुआ चौकाने वाला खुलासा। मामला हरिद्वार जिले के रुड़की का है जंहा पर ज्वालापुर के रहने वाला युवक मुकर्रबपुर स्थित गेस्ट हाउस में कमरा लेने आया था।

बताया जा रहा है कि पहले वो कमरे में सूटकेस रखकर वह चला गया। कुछ देर बाद एक युवती को लेकर आया और कमरे में चला गया।
रात करीब आठ बजे वह सूटकेस लेकर नीचे उतर रहा था। पसीने में लथपथ देख मैनेजर ने उससे पूछा जिस पर वह घबरा गया और वंहा से भागने की कोशिश करने लगा लोगों ने उसे पकड़ लिया और जब सुटकेश खोला तो उसके अन्दर युवती की लाश थी।
मौके पर पुलिस को बुलाया गया पुछताछ में युवक ने अपना नाम गुलबेज निवासी ज्वालापुर तथा युवती का नाम रमसा जो की बीकॉम की छात्रा है और मंगलौर निवासी है बताया कि दोनों एक दूसरे से पिछले 8 साल से प्यार करते थे।
युवक ने बताया कि लोगों के ताने से परेशान होकर प्रेमिका ने होटल में आकर जहर खा लिया और वह उसकी लाश को गंगनहर में फेंक कर आत्महत्या करने वाला था।
वहीं जानकारी में आया कि युवती की आईडी काजल के नाम से होटल में जमा कराई थी
बहरहाल पुलिस अभी जांच करने की बात कर रही है।


More Stories
राजकीय कन्या महाविद्यालय ,कैथून कोटा में योग एवं मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के चतुर्थ दिवस ‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ प्रतियोगिता आयोजित
नैनीताल: महाविद्यालय कोटाबाग में ए.बी.एस.एस. साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन “संवाद प्रतियोगिता” आयोजित