हरिद्वार: आज सुबह तड़के एक स्कार्पिर्यो के पेड़ से टकराने के कारण कार सवार दो लोगाें की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा लक्सर क्षेत्र के खानपुर से आगे पेट्रोल पंप के पास हुआ। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। शुरुआती जांच में दुर्घटना को कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो कार में चार लोग खानपुर से आगे लक्सर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार के पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही चालक को नींद की झपकी आ गई।
कार इतनी तेज रफ्तार थी कि चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कमल और सत्यवान नाम के युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आज सुबह करीब पौने चार बजे हुआ।
सूचना पाते ही खानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी में फंसे हुए दो घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दोनों मृतक कमल और सत्यवान खानपुर थाना क्षेत्र के माडाबेला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घायल संजय और मुकेश दोनों युवकों को अस्पताल भेजा गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।
खानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची। गाड़ी में घायल पड़े दोनों लोगों को मुश्किल से बाहर निकालकर उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। प्रथम दृष्टया तेज गति और नींद की झपकी आना हादसे का मुख्य कारण सामने आ रहा है।


More Stories
कोटा: भगवान श्री नर्मदेश्वर जी की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित