हरिद्वार: खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह देर शाम रिहा हो गए।
51 दिनों तक जेल में रहने के बाद खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह देर शाम रिहा हो गए। वह न्यायिक हिरासत में थे और तबियत खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। वहीं उनकी रिहाई के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ अस्पताल में जुटी रही।
विदित हो कि खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर 26 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने अपने साथियों के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली थी, जिसके बाद 27 जनवरी को पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया था।
न्यायालय से उन्हें जिला कारागार भेज दिया था, वहां कुछ दिन रहने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर उन्हें जिला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती करवा दिया गया। बीते रोज उन्हें जमानत मिली थी, जिसके बाद आज देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
पूर्व विधायक स्व० अम्बरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ