• हमारा देश भारत और यहां की कला संस्कृति , संगीत अध्यात्म अनमोल और सर्वश्रेष्ठ है- उस्ताद हुसैन बंधु

नवल टाइम्स न्यूज़: मौजीबाबा लोक कल्याण ट्रस्ट भारतेंदु समिति एवं संगीत गुरूकुल कोटा के तत्वावधान में महामंडलेश्वर स्वामी हेमा सरस्वती की अध्यक्षता में प्रसिद्ध समाज सेवी राजेश कृष्ण बिरला के मुख्य आतिथ्य में ग़ज़ल भजन सूफ़ी के विश्व विख्यात कोहिनूर युगल गायक उस्ताद अहमद हुसैन उस्ताद मोहम्मद हुसैन साहब को संगीत सम्राट की उपाधि से नवाजा गया।

इस अवसर पर हुसैन बंधु ने कहा कि हमारा मुल्क भारत यहां की संस्कृति अध्यात्म एवं संगीत विश्व में अनमोल और सर्वश्रेष्ठ है। इसी प्रकार देश प्रदेश में धर्म अध्यात्मिक के लिए मौजीबाबा धाम एवं साहित्य के लिए भारतेंदु समिति लोकप्रिय संस्थानों में शामिल है जहां आकर हम दोनों पारिवारिक अपनत्व व गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन श्री देवेन्द्र कुमार सक्सेना ने किया।  कार्यक्रम के आरंभ में गायिका ब्रांड एम्बेसेडर आस्था सक्सेना ने सुरीली सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

ट्रस्टी साहित्यकार रामेश्वर शर्मा रामू भैया ने मौजीबाबा धाम ऐतिहासिक व आध्यात्मिक परिचय दिया।

संगीत सम्राट की उपाधि विभूषित…. 

महामंडलेश्वर स्वामी हेमा सरस्वती जी एवं मुख्य अतिथि श्री राजेश कृष्ण बिरला ने उस्ताद अहमद हुसैन उस्ताद मोहम्मद हुसैन साहब को शाल ओढ़ाकर सम्मान पत्र भेंट कर संगीत सम्राट की उपाधि प्रदान की।

माहेश्वरी समाज के महामंत्री महेश अजमेरा, संगीत शास्त्रीय गायिका श्रीमती संगीता सक्सेना स्वरांजलि के श्री मनोज गौतम गायक श्री यतीश आचार्य ने हुसैन बंधुओं का मालाओ से सम्मानित किया।

अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हेमा सरस्वती जी ने कहा कि की राष्ट्र एवं विश्व की एकता अखंडता में भारतीय संस्कृति संगीत और अध्यात्म का विशेष महत्व है।

मुख्य अतिथि श्रीमान राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि जब भी कोटा संगीत साहित्य और अध्यात्म की विभूतियां आती तो मुझे और शहर वासियों को बहुत प्रसन्नता होती है।