रूड़की। बंगाल अभियंता समूह एवं केंद्र, रूड़की में “मेहनत से मंजिल परिवार” की ओर से सूबेदार वीर कुंवर सिंह के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
अवसर पर कंपनी कमान अधिकारी, एसएम साहब, जेसीओ साहबान और “मेहनत से मंजिल परिवार” के बहादुर जवान उपस्थित रहे।
सूबेदार वीर कुंवर सिंह ने 23 अक्टूबर 1996 को भारतीय सेना में कदम रखा। उन्होंने अपना प्रशिक्षण नंबर 2 ट्रेनिंग बटालियन के अधीन पूरा किया। इसके बाद दिसंबर 1998 में वे 67 इंजीनियर रेजिमेंट में प्रथम नियुक्ति के तौर पर शामिल हुए। अप्रैल 2001 से जून 2003 तक उन्होंने 24 राष्ट्रीय राइफल्स में भी सफल कार्यकाल पूरा किया।
अप्रैल 2005 में उनका स्थानांतरण 67 इंजीनियर रेजिमेंट से 69 इंजीनियर रेजिमेंट में हुआ, जो उस समय एक नई रेजिमेंट के रूप में स्थापित हो रही थी। वर्ष 2005 से 2016 तक उन्होंने 69 इंजीनियर रेजिमेंट में उत्कृष्ट कार्य किए और सेना की छवि को बुलंदियों पर पहुंचाया।
तत्पश्चात अप्रैल 2016 में उनकी पोस्टिंग पुनः एक नई रेजिमेंट 72 इंजीनियर रेजिमेंट में हुई। यहां भी उन्होंने एक कुशल जेसीओ के रूप में सेना के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए हमेशा उच्च दर्जे के कार्य किए। उनकी लगन और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणा रही।
20 अप्रैल 2022 को उनका स्थानांतरण 72 इंजीनियर रेजिमेंट से बंगाल अभियंता समूह एवं केंद्र रूड़की में हुआ, जहां अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2024 तक उन्होंने स्पेशलिस्ट ट्रेनिंग बटालियन को दिशा दी।
उनकी कार्यकुशलता से प्रभावित होकर अक्टूबर 2024 में उनका स्थानांतरण “मेहनत से मंजिल परिवार” में हुआ। तब से अब तक वे इस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहे। यहां आने के पश्चात उन्होंने JQM और J ADJT के महत्वपूर्ण पदों का सही तरीके से निर्वहन किया। अपने कर्तव्यों को उन्होंने बहुत ही लगन और कुशलता पूर्वक पूरा किया, जो हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत रहा।
सूबेदार वीर कुंवर सिंह ने अपने सैन्य जीवन के 30 वर्ष का कार्यकाल समाप्त करके सेना से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर “मेहनत से मंजिल परिवार” ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे और उनका परिवार सदैव जहां भी रहें, सुखमय, आनंदमय और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।
समारोह के अंत में सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वीर कुंवर सिंह एवं विनोद सिंह का कोटा आने पर गुरु नानक हाऊसिंग सोसायटी में उनका और उनकी धर्म पत्नि बहिन ऊषा सिंह एवं बहिन नीतू सिंह का सोसायटी वासियों ने भव्य स्वागत किया ।सोसायटी के वरिष्ठ नागरिक देवेंद्र सक्सेना डॉ0 संगीता सक्सेना, पंडित दीपक वैष्णव,गिरिराज गुप्ता सत्यनारायण राठौड़ आदि सहित कई अन्य लोगों ने उन्हें बधाईयाँ दी।



More Stories
अधिवक्ताओं के चेंबर से AC के कॉपर पाइप व वायर चोरी करने वाले 02 आरोपी दबोचा
सौंग बांध विस्थापितों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी, सैकड़ों ग्रामीणों ने भरी हुंकार
घर पर फायरिंग और दीपावली के दिन हमले के प्रयास से दहशत में परिवार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग