हरिद्वार: दिनांक 20 अगस्त 2026 से वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में समस्त भारतवर्ष 22 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 1260 महिला,पुरुष,बालक बालिका, खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों के वजन,मेडिकल, एवं पंजीकरण कार्य कुशल तकनीकी अधिकारियों के द्वारा पूरा किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पंजाब सरकार में संयुक्त सचिव (यूथ) एवं पंजाब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव योगेश सैली,ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश कपूर,महासचिव ब्रजनन्दन शर्मा ,कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा , नॉर्थ इंडिया ग्रेपलिंग कमेटी के अध्यक्ष शुभम निर्वाल जी ने खिलाड़ियों से मैट पर हांथ मिलवाकर प्रतियोगता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता के पहले दूसरे दिन हरियाणा उत्तर प्रदेश,गुजरात, राजस्थान के खिलाड़ी छाए रहे।
प्रतियोगिता दूसरे दिन दोपहर 1 बजे तक के तकनीकी अधिकारियों द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक मेडल अपने नाम किया , गुजरात,राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी भी जोर आजमाइश कर रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजेता खिलाड़ियों के भारवर्ग एवं आयु वर्ग
77 किग्रा पुरुष सीनियर वर्ग में हरियाणा के पवन को स्वर्ण,गुजरात के खान आदिल को रजत, एवं गुजरात के लोकेश को कांस्य पदक प्राप्त हुए।
महिलाओं की 58 किग्रा भारवर्ग NOGI स्पर्धा में हरियाणा की वर्षा को स्वर्ण पदक राजस्थान की हेमा कुमारी को रजत पदक इन उत्तर प्रदेश की नम्रता यादव को कांस्य पदक प्राप्त हुए।
पुरुषों की जूनियर आयु वर्ग के 98 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा के देव कुमार को स्वर्ण पदक,पुष्कर शालुंके को रजत पदक, इस रुद्र बारोट को कांस्य पदक अर्जित किया।
जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के दूसरे दिन दोपहर 1 बजे तक हरियाणा 22 स्वर्ण,32 रजत,एवं। 11 कांस्य के साथ प्रथम स्थान पर काबिज है, वही दूसरे एवं तीसरे स्थान के लिए राजस्थान, गुजरात, प्रयासरत है।
मेडल सेरेमनी में ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश कपूर ,महासचिव ब्रजनन्दन शर्मा,कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा , जी एवं विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष एवं महासचिव उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी.कॉलेज में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त परिसर हेतु जागरूकता अभियान एवं रैली आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में NEP 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन