अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़,हरिद्वार: बड़े अधिकारियों के एक चहेते तथा हरिद्वार के समाजसेवी की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई है। पुलिस की छानबीन में उसकी लोकेशन देहरादून मिल रही है। पुलिस महिला को ढूंढने के लिए देहरादून रवाना हो गई है। यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
शहर के लगभग हर बड़े अधिकारी के साथ गलबहिया करने वाले एक युवा समाजसेवी हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र में रहते हैं।
बताया जा रहा है कि पत्नी नाराज होकर घर से चली गई। हालांकि चर्चा यह भी है कि महिला के साथ एक मित्र भी है।
हरिद्वार की पुलिस ने फिलहाल देहरादून पुलिस से मदद मांगी है और एक टीम देहरादून रवाना कर दी गई है। यह मामला हरिद्वार के व्यापारियों और समाजसेवियों में बहुत चर्चा का विषय बना हुआ है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ एवं अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन
महाविद्यालय मजरा महादेव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन
टिहरी गढ़वाल के “डुंग-मंदार” के छात्र-छात्राओं को राजकीय महाविद्यालय पौखाल में मिलेगी सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा