एनटीन्यूज़, हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के रुड़की के नन्हेडा गांव में पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहे एक शख्स की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतक का शव करंट लगने के बाद पेड़ पर ही लटका रहा जिसको एक घंटे के बाद जेसीबी मशीन द्वारा उतारा गया। बुधवार को रुड़की में यूपी के सहारनपुर के बिहारीगढ़ का रहने वाला राहुल की करंट लगने से मौत हो गई। राहुल नन्हेडा गांव के एक पेड़ में लकड़ी तोड़ने चढ़ा था। इस दौरान बिजली की तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
करंट लगने के बाद युवक का शव एक घंटे तक पेड़ पर ही लटका रहा। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के एक घंटे बाद जेसीबी मशीन से युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। जानकारी के मुताबिक राहुल नन्हेडा गांव में मजदूरी का काम करता था।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में भारत रत्न बाबा साहेब की जयंती का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की मनाई जयंती
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन