संजीव शर्मा ,एनटीन्यूज़, हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी मंडल हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक निर्मला छावनी हरिद्वार में वीरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री तरुण नैय्यर ने किया । बैठक में शीघ्र प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम “घर-घर भाजपा हर घर भाजपा ” के संबंध में चर्चा हुई ।
बैठक में मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, महामंत्री तरुण नैय्यर ,नवीन झा , आदित्य झा, गगन नामदेव एवं दिनेश पांडेय आदि ने अपने अपने विचार रखते हुए कहा की हमारे पास मात्र ढाई, 3 महीने का समय है इस बीच हमें जो प्रचार सामग्री मिली है उसे हर घर तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है तथा हर घर में भाजपा का स्टीकर लगाना है।
बैठक में युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ,महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष अंजू वाधवा, इष्ट देव सोनी, गौरव भारद्वाज, वात्सल्य बासु ,युवा मोर्चा के महामंत्री कमल गुप्ता , रीतू मदान, रंजना चतुर्वेदी ,आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया बैठक में सर्वसम्मति से “घर-घर भाजपा हर घर भाजपा” कार्यक्रम का संयोजक इष्ट देव सोनी एवं सह संयोजक ऋषि चौहान को बनाया गया !
बेजुबान जानवरों के लिए मसीहा बने उत्तराखण्ड पुलिस के मुकेश डिमरी



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत