हरिद्वार: कांग्रेस सीटों के दावेदारों का हुआ इंटरव्यू, जानिए किस- किस ने दिया इंटरव्यू
हरिद्वार: हरिद्वार के सैनी आश्रम में कांग्रेस के दावेदारों ने स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे के सामने पेश होकर अपना इंटरव्यू दिया।
हरिद्वार के सभी 11 विधानसभा के दावेदारों ने अध्यक्ष के सामने पेश होकर अपनी बातें रख कर जीतने का आधार बताया। सबसे ज्यादा दावेदार ज्वालापुर सीट से हैं, आरक्षित ज्वालापुर सीट से 21 लोगों ने दावेदारी की है। जो 11 विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा है। इसके बाद हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 18 लोगों ने दावेदारी की है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।
ज्वालापुर सीट के पर सतीश दाबडे, दिनेश कुमार, एसपी सिंह, धर्मपाल सिंह, रोशन लाल, विजयपाल, बरखा रानी, नत्थू सिंह, बालेश, विशाल राठौड़, सतीश कुमार, रजनी राठौड़, देवव्रत, भूप सिंह, रवि बहादुर, इंद्रजीत, सनातन सोनकर ने दावेदारी की.
हरिद्वार ग्रामीण के दावेदारों में अनुपमा रावत, गुरजीत लहरी, राजीव चौधरी, मनोज सैनी, हाजी मोहम्मद हारुन, श्रुति लखेडा, मुकेश गिरी, विक्रम खरोला संजय, दाताराम, जसपाल सैनी, मोहम्मद हनीफ अंसारी, सोहेल अख्तर, आदित्य कुमार, मधुबाला, रेणु नौटियाल, गिरीश कश्यप, साधु राम चौहान और अरुण थे.


More Stories
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर फल एवं जूस वितरित किए
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने की शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा, कहा – सेवा ही सच्ची साधना
राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में “नशा मुक्त युवा–”विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित