हरिद्वार: सड़क हादसे में पांच लोग घायल होने का मामला सामने आया है । हादसे में हरिद्वार के 4 व एक मुजफ्फरनगर के बताए जा रहे है। सभी घायलों को उपचार के लिए कोटद्वारा बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरा एक ट्रक यूके 15 सीए-0426 हरिद्वार से दुगड्डा कोटद्वार जा रहा था। दुगड्डा के पास पहुंचा तो अचानक ही गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त ट्रक में 5 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने सभी घायलों को रेस्क्यू किया।
सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल कोटद्वार बेस अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घटना तड़के करीब 4 बजे की है।
फिलहाल पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों में चार लोग राहुल पुत्र तारा 32 वर्ष निवासी धनौरी, हिमांशु 19, सिडकुल हरिद्वार निवासी, अंशुल 18 वर्ष अमित 19 वर्ष निवासी रसूलपुर, हरिद्वार के रहने वाले है और करण 21 वर्ष गांव बसेड़ी, मुजफ्फरनगर यूपी का निवासी है। सभी का उपचार चल रहा है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन