हरिद्वार में हरकी पैड़ी क्षेत्र में पुल से छलांग लगाकर सोशल मीडिया पर छा जाने वाली तैराक दादी एक बार फिर सुर्खियों में आईं हैं।
इस बार उनके डांस का वीडियो सामने आया है। जिसमें तैराक दादी अपने बारे में बता रही हैं।
बता दें कि 75 वर्षीया तैराक दादी का नाम ओमवती है। जो हरियाणा के सोनीपत जिले के बंदेपुर गांव की रहने वाली हैं।
जानकारी के अनुसार, उन्हें बचपन से ही तैराकी का शौक है। उसके अलावा वे नाचने-गाने की भी शौकीन हैं। अपने बारे में बताते हुए तैराक दादी कहती हैं कि वे शुद्ध देसी घी खाती हैं इसलिए वे फिजिकली फिट हैं और किसी भी काम में पीछे नहीं रहती हैं।
आपको बता दें कि दादी ओमवती हरिद्वार में गंगा स्नान करने आई थी। इस दौरान उन्होंने हरकी पैड़ी पर महिला घाट के समीप स्थित ऊंचे पुल से गंगा में छलांग लगा कर तैरते हुए किनारे आयीं थीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते ओमवती देशभर में चर्चा में आ गई। इस उम्र में यह कारनामा इतना हैरत-अंगेज था कि हर कोई उसे देखकर हैरत में पड़ गया।
ऐसा ही उनके डांस का वीडियो आजकल के लोगों के लिए मिसाल बनता है कि किस तरह अपनी फिटनेस का ध्यान रखकर हम उम्र के किसी भी पड़ाव में एक्टिव रह सकते हैं।
तैराक दादी: हरिद्वार गंगा में 80 वर्षीय दादी का अनौखा अंदाज, देखें वीडियो



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नव निर्वाचित छात्र संघ को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन