हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में लोगों ने मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने पर एक युवक की जमकर धुनाई कर दी, साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोप है कि युवक ने घर के बाहर खेल रही 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, शक्ति नगर कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोप है कि तालीम पुत्र अख्तर निवासी अलीपुर बहादराबाद ने शक्ति नगर के रहने वाले एक व्यक्ति की 6 साल की मासूम बच्ची को घर के बाहर अकेला देख झाडि़यों में खींच लिया। जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले जमा हो गए और तालीम को पकड़ लिया।
गुस्साए लोगों ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे तालीम को बुरी तरह से पीटा। जिसमें वो लहूलुहान हो गया। इसके बाद स्थानीय लोग उसे पकड़कर रानीपुर कोतवाली ले आए। जहां बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।


More Stories
हरकी पैड़ी पर महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
बडेरना स्कूल में कृषि विभाग द्वारा फार्मर आईडी एवं पीएम किसान समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर का आयोजन
हरिद्वार: माटी कला बोर्ड में गैर प्रजापति समाज के लोगों को दायित्व सौंपे जाने पर प्रजापति समाज नाराज,पुनर्विचार करने की मांग