हरिद्वार आ रही सवारियों से भरी बस पलट गई। गनीमत रही कि बस सड़क पर ही पलटी जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
मामले में पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। जिससे बस पलट गई। घटना श्रीनगर ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के समीप हुई।
जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथ सेवा की बस संख्या यूके 07 पीसी 0498 रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही थी। तभी ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के पास बस अनियंत्रित हो गई। जिससे बस सड़क पर पलट गई। बस में 30 लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को बस से बाहर निकालकर अन्य वाहनों से अपने-अपने गंतव्यों की ओर भेजा। हालांकि, हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। जिससे बस अनियंत्रित हो गई। मामले में पुलिस ने लापरवाही के आरोप में ऋषिकेश निवासी बस चालक इंद्रजीत को हिरासत में लिया है।
देवप्रयाग थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरे वाहनों से उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है। बस चालक को हिरासत में लेकर उसका चालान किया जा रहा है। साथ ही लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
“स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार अभियान” के अन्तर्गत मनसा देवी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चलाया सफाई अभियान
हरिद्वार पुलिस ने दिया सावन का तोहफा, लौटाये 200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल, बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत देवभूमि पहल समिति ने किया फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण