हरिद्वार: दोस्तों से मोबाइल पर गंगा में तैरने का वीडिया बनाने के दौरान यूपी के किशोर के डूबने का मामला सामने आया है । किशोर की उम्र 17 साल थी. किशोर के गंगा में डूबने का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि अभीतक उसकी लाश नहीं मिली है।
डामकोठी के नजदीक बने ओमपुल के पास गाजियाबाद का रहने वाला छात्र सोशल मीडिया पर वीडियो बनवाने के चक्कर में गंगनहर में डूब गया।
दोस्त उसका वीडियो बनाते रह गए और छात्र पानी के अंदर गायब हो गया। छात्र की तलाश में जल पुलिस ने सर्च अभियान भी चलाया लेकिन देर शाम तक शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को गाजियाबाद से पांच दोस्त घूमने के लिए हरिद्वार आए। सभी डामकोठी के पास ओमपुल घाट पर स्नान करने के लिए रूक गए। जिसमें आयुष पटवाल (17 वर्ष) पुत्र अनूप सिंह पटवाल निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद, ने ओम पुल से छलांग लगाई। दोस्तों से कहा कि वह उसकी वीडियो बनाएं। दोस्त मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के लिए तैयार हो गए।
जैसे ही आयुष ने गंगनहर में पुल से छलांग लगाई तो उसके दोस्त वीडियो बनाने लगे। छलांग लगाते ही कुछ दूरी पर तैरते हुए पहुंचते ही गंगनहर में आयुष डूब गया।
वीडियो बना रहे उसके दोस्तों ने शोर मचा दिया। राहगीरों की सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैैंथोला, मायापुर चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई पहुंचे। जल पुलिस को बुलाने के बाद सर्च अभियान चलाया गया। मगर शाम तक छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया। आयुष एनडीए में भर्ती के लिए देहरादून में रहकर तैयारी कर रहा था।


More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रोवर्स /रेंजर इकाई का तीन दिवसीय बिगनर्स कोर्स शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला के छठे दिन, इन्टरनेट एवं डिजिटल साक्षरता पर हुआ व्याख्यान