राजकीय महाविद्यालय नैनबा टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 21 फरवरी 2023 को राजनीति विज्ञान विभाग एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया विभागीय परिषद के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष परमानन्द चौहान ने निबंध प्रतियोगिता में छात्रों को विभिन्न विषयों पर निबंध लिखने को दिया, साथ ही निबंध लिखने के एवं भाषण देने के तरीके भी सुझाए।
राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.मधु बाला जुवाँठा ने छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुझान में वृद्धि करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे तथा उन्हें बेहतर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
भाषण प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम स्थान, अनुज द्वितीय स्थान एवं रंजीता तृतीय स्थान प्राप्त किए। जबकि क्विज प्रतियोगिता में दिवांशी कवि प्रथम स्थान, संध्या रावत एवं अंकुश द्वितीय स्थान तथा निकिता एवं अंबिका तृतीय स्थान पर रहे।



More Stories
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान
अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी हुनर परिषद-मुफ्ती शमून कासमी
हरिद्वार: शरद अग्रवाल बने राष्ट्रीय सावक मंच के नए शहर अध्यक्ष, जनसमस्याओं के खिलाफ संघर्ष को मिलेगी मजबूती