हरिद्वार: पंचायती निर्मल अखाड़े के संतों में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर किया धारदार हथियारों से हमला किया पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हुई और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।
जानकारी में आया है कि दोनों पक्षों के बीच पथरी स्थित बाग में पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ जो कि मारपीट में बदल गया जिसमें दोनों ओर से लाठी और तलवारे आदि निकल गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
घटना पथरी थाना क्षेत्र के निकट स्थित अखाड़े की शाखा की है जिसकी पुलिस को कोई जानकारी नहीं है जानकारी के अनुसार यह घटना स्थित निर्मल अखाड़े की बताई जा रही है जिसमें संत एक दूसरे पर लाठी-डंडे तलवार चला रहे हैं। यह वीडियो धर्म नगरी में चर्चा का विषय बना हुआ है कि किस तरह संत लोग भी आपस में लड़ रहे हैं और उनके चेलों को कानून का भी कोई डर नहीं है।
हालांकि अभी दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है बताया जा रहा है कि मारपीट में दोनों ओर के कई लोगों को चोटें आई हैं।


More Stories
हरेला पर्व के पावन अवसर पर थाना खानपुर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
हरेला पर्व पर हरिद्वार में 30 हजार पौधों का हुआ पौधरोपण, हरित हरिद्वार ऐप पर 15 हजार लोगों ने पौधों के संरक्षण की ली जिम्मेदारी
हरिद्वार: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर्व,पर्यटन मंत्री एवं सतपाल महाराज ने रुद्राक्ष का पौधारोपण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ