आज दिनाँक 17 जुलाई2023 को राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए. एन. सिंह जी के संरक्षण में महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम व वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।
महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय परिवार द्वारा क्यारियां बनाकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गए। हरेला कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए. एन. सिंह जी ने महाविद्यालय परिवार और छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में भले ही एक पेड़ लगाएँ, परंतु जब तक वह पेड़ बड़ा नहीं हो जाता, उसकी देखभाल और रक्षा स्वयं करें. अपने आस पास के पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए अपने स्तर से हर प्रयास करें।
आगे उन्होंने कहा कि यह हरेला त्योहार हमें प्रकृति एवं संस्कृति से जोड़ता है और उससे प्रेम करने की सीख देता है। साथ ही प्राचार्य जी ने कहा कि हमे महाविद्यालय कैंपस को कलीन एवं ग्रीन कैम्प्स बनाये रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहना हैं।
कार्यक्रम में , डॉ. संजीव भट्ट, डॉ. बी आर. बद्री, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ. संतोषी, डॉ. के. एल. गुप्ता कर्मचारीगण श्री मनोज राणा, श्रीमती कुसुम श्री राजेन्द्र सिंह, श्री राजपाल, श्री अनिल, श्री गंभीर, श्री रोशन, उत्तम रावत, एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं सम्मलित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की मनाई जयंती
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन
देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब