March 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में जागरूकता अभियान के तहत शपथ एवं क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आज दिनांक 20 सितंबर 2023 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून के नमामि गंगे प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ० वन्दना शर्मा की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं में गंगा की स्वच्छता के लिए आमजन मानस की भागीदारी हेतु जागरूकता अभियान के तहत शपथ एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो० महेंद्र सिंह पंवार , प्रो० ज्योति खरे, डॉ० अनीता चौहान, डॉ० डिम्पल भट्ट एवं डॉ० रश्मि नौटियाल रहे। प्रतिभागी छात्र छात्रों से प्रतियोगिता में गंगा एवं नमामि गंगे परियोजना पर्यावरण से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिसमें सभी छात्र-छात्राएं ने बढ चढ़ कर प्रतिभाग किया। गए।

About The Author

You may have missed