राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रामपुर) देहराइन मे आज दिनांक 29 दिसम्बर 2023 को अपशिष्ट जल मे पाये जाने वाले सूक्ष्मजीवों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यशाला मे महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० वदना शर्मा ने पीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया।
अपने उद्घाटन भाषण मे प्राचार्य ने बाजार में पायी जाने वाली सब्जी मे विशेष रसायन तथा पूर्वोत्तर राज्य में जल मे पाये जाने वाले आसेनिक धातु के प्रतिकूल प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यशाला के संयोजक डॉ धर्मेन्द्र कुमार ने देहरादून शहर से निकलने वाले ड्रेनेज में पाये जाने वाले सूक्ष्म जीवो पर व्याख्यान दिया।
कार्यशाला में डॉ कविता काला ने पोषाण तथा सन्तुलित आहार पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
कार्यशाला में अ० दयाधर दीक्षित ने विषेले पदार्थों से उत्पन्न होने वाले की रेडीकल पर सम्बोधन दिया।
डा० प्रत्यूषा ठाकुर ने भारी तत्वो जो कि अपशिष्ट जल में पाये जाते हैं उनका स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे मे बताया तया अन्त मे कार्यशाला समापन पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।.



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग