Wednesday, September 17, 2025

समाचार

हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में हुआ श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा का आयोजन

Img 20240107 214648

हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित विष्णु लोक कॉलोनी में आज सभी कॉलोनीवासियों , कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों द्वारा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

यह शोभा यात्रा विष्णु लोक कॉलोनी स्थित भगवान् बाल्मीकि मन्दिर से प्रारम्भ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमे समस्त सनातनी भाई और बहने बड़ी संख्या में शामिल हुई।

एडवोकेट हितेश चौधरी पार्षद ने कहा की 500 साल बाद श्री राम जी के मंदिर निर्माण से सभी सनातनियो भाइयो बहनो में खुशी का माहौल है हम सौभाग्यशाली है आज इस पल के साक्षी बन रहे है।

पार्षद सुनील पांडेय ने कहा की आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में राम मंदिर की चर्चा है। जो हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।

About The Author