उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए नमाज स्थल और मस्जिद तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया।
इसमें रामनगर कोतवाल समेत 20 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी और पुलिस जीप, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों पर आग लगा दी।
छतों पर मौजूद युवा लगातार पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे, देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया।
बता देंकी हल्द्वानी में कोर्ट के आदेशों के बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है आज यहां बनफूलपुरा में अवैध मस्जिद और मदरसा गिराए जाने के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल हो गया।
गुस्साएं लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं अराजक तत्वों ने कई वाहनों में आग भी लगा दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। देहरादून में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है।
बैठक में शासन और पुलिस के आलाधिकारियों को बुलाया गया है। डीजीपी अभिनव कुमार भी बैठक में शामिल होने के लिए सीएम आवास पहुंचे। वहीं, कुमाऊं मंडल के तमाम अधिकारियों को वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। सीएम धामी ने बैठक में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
इस बीच रुद्रपुर से दो कंपनी पीएसी हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई है।
हल्द्वानी में लगाया गया कर्फ्यू दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश




More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग