January 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: सुनीति त्यागी की कविता “सोंचते क्या हो, सोंचने से क्या होगा…”

Img 20240222 Wa0034

हरिद्वार की सुनीति त्यागी की कविता

सोचते क्या हो सोचने से क्या होगा… 

सोचते क्या हो, सोचने से क्या होगा ,

आज मे जी लो दोस्तो, कल जाने क्या होगा।

घटती है ज़िंदगी, उम्र बढ़ने के साथ,

तू इस पल को जी लेगा,तो क्या होगा।

सोचते क्या हो, सोचने से क्या होगा।।

ना जानें किस मोड़ पर, बिछड़ जाएं दोस्तों

कुछ पल साथ चल लेंगें, तो क्या होगा,

कुछ दिन का बसेरा है, कल सबको जाना है,

जी भर के कुछ दिन जी लेगा, तो क्या होगा।

सोचते क्या हो, सोचने से क्या होगा।।

आज, कल ,परसों में ,घटते है महीने,

इनमें से कुछ पल चुरा लेगा, तो क्या होगा।

जो गुजर गया, वो अब नहीं लौटेगा,

सामने जो है उसको पा लेगा तो, क्या होगा।

सोचते क्या हो, सोचने से क्या होगा

सोचते क्या हो, सोचने से क्या होगा…….

 

रचयिता: सुनीति त्यागी

 

आंध्र प्रदेश की चार महीने की बच्ची ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, जानिए…

महाविद्यालय बेतालघाट में उद्यमिता योजना कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

About The Author