हरिद्वार से डोईवाला की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। पहले एक महिला को टक्कर मारी, फिर पीआरडी के जवान को छिद्दरवाला में टक्कर मारी।
उसके बाद कार को चालक ने डोईवाला की ओर दौड़ा दिया। जहां लालतप्पड़ में शेरगढ़ रोड पर एक महिला को रौंद दिया। जिसमें उस महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने कार चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की देर शाम को एक कार का कहर देखने को मिला। हरिद्वार की ओर से आ रही इस कार ने पहले छिद्दरवाला के पास दो लोगों को टक्कर मारी।
जिसमें एक पीआरडी जवान और एक महिला को टक्कर मारी और डोईवाला की ओर कार भगा दी। जब यह कार लालतप्पड़ के पास पहुंची तो चालक ने कार को शेरगढ़ की ओर मोड़ दिया।जिसके बाद गुरुद्वारे के पास खेत से आ रही एक महिला को भी रौंद डाला। जहां महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
माजरी ग्रांट के उप प्रधान रामचंद्र ने बताया कि नशे की हालत में कार सवार दो लोगों ने शेरगढ़ गांव की कुसुम देवी पत्नी रामदयाल को रौंद दिया।जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने पर डोईवाला कोतवाली में तहरीर दी है।
डोईवाला कोतवाल प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि छिद्दरवाला में जिन दो लोगों को टक्कर मारी थी, वो सभी लोग ठीक हैं, लेकिन शेरगढ़ निवासी एक महिला की टक्कर के बाद मौत हो गई।आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों का नाम पंकज कुमार शर्मा पुत्र नानक चंद शर्मा निवासी खन्ना नगर, ज्वालापुर हरिद्वार और मनोज कुमार पुत्र राजपाल सिंह त्यागी निवासी गणेश विहार, सीतापुर, ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया है।


More Stories
धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के दान का हो रहा दुरुपयोग, सरकारी मंदिरों में दान देना करें बंद – स्वामी आनंद स्वरूप
श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन,श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज पुनः बने अध्यक्ष
शिक्षा ही बच्चे के जीवन को नई दिशा और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सबसे बड़ा माध्यम है-डा.विशाल गर्ग