हरिद्वार: होटल में देह व्यापार के लिए लायी युवतियों को सड़क पर पिटने का मामला सामने आया है।
आधी रात के समय युवक लड़की को होटल से सड़क पर घसीटते हुए लाए और फिर उसे जमकर लात-घूसों से पीटा। जिस कारण से वहां अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बता दें कि तीर्थनगरी में देह व्यापार का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी देह व्यापार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
फिलहाल मामला नगर कोतवाली के ललतारौ पुल के समीप हिमालय डिपो के पास का है। जहां एक होटल में देह व्यापार का धंधा इन दिनों चल रहा है। ताजा मामला देर रात लगभग दो बजे का है। इस होटल में हुए हंगामे के वीडियो में देखा जा सकता है नशे में धुत दो युवक दो युवतियों को सीढ़ियों से घसीटते हुए सड़क पर लाकर लात घूसों से पीटना शुरू कर देते हैं। युवतियों को पिटता देख आने जाने वालों की भीड़ जमा हो गई।
युवतियों से मारपीट का यह मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जब कुछ स्थानीय लोगों ने मामले का पता किया गया तो पता चला कि दोनों युवक इन दोनांे महिलाओं को होटल में लेकर आये थे।
उन्होंने महिलाओं पर पैसे चुराने का आरोप लगाते हुए पीटना शुरू कर दिया। दोनांे ने महिलाओं को लात घूसों से इतना पीटा की दोनों बेहोश हो गयी। बाद में कुछ लोगो ने महिलाओं को रिक्शा से कहीं भेजा। चर्चा है कि चारों नशे में थे। सड़क पर मारपीट का सिलसिला करीब डेढ़ घंटे तक चलता रहा।


More Stories
हरिद्वार: सीनियर सिटीजंस ने भारत सरकार से उनके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग टोल फ्री किए जाने एवं वृद्धावस्था पेंशन को सरल बनाने की रखी मांग
हरिद्वार: व्यापारी नेता सुनील सेठी बने राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के दुसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित