हरिद्वार: तीर्थ नगरी में कॉरिडोर को लेकर वरिष्ठ व्यापारी नेता डा विशाल गर्ग ने हर की पैड़ी सहित तीर्थ नगरी में जहा जहा कॉरिडोर योजना लागू होने को लेकर कहा कि व्यापारियों का नुकसान किए बगैर तीर्थ नगरी का विकास अच्छे स्तर पर होना चाहिए।
कॉरिडोर के नाम पर तीर्थ नगरी हरिद्वार की पौराणिकता को समाप्त नहीं करना चाहिए।डा विशाल गर्ग ने कहा कि मां गंगा के गंगा घाटों का सौंदर्यकरण बिना किसी नुकसान के होना चाहिए और व्यापारी का कॉरिडोर के नाम पर अहित नहीं होना चाहिए।
जिला प्रशासन को हरिद्वार के पुराने बाजारों को हैरिटेज घोषित करके बाजारों का सौंदर्यकरण करना चाहिए ताकि हरिद्वार की पौराणिकता बची रहे और तीर्थ नगरी का विकास भी हो जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनो को साकार करने के लिए स्वच्छ हरिद्वार सुंदर हरिद्वार बनना चाहिए।सरकार जब व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर कॉरिडोर का निर्माण करेगी तो व्यापारी भी स्वच्छ हरिद्वार और सुंदर हरिद्वार बनाने के लिए सरकार का सहयोग करेंगे।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल