हरिद्वार: हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे के पास कुछ दबंगों ने ट्रैवल व्यापारी के कार्यालय में घुसकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में व्यापारी की तरफ से आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना 28 जुलाई की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार शर्मा की हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे के पास भूमिहार टूरिस्ट सर्विस के नाम से ट्रेवल एजेंसी कार्यालय है। राजेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भीम टूर एंड ट्रैवल का मालिक राघव शुक्रवार को कुछ लोगों के साथ अचानक से उनके दफ्तर में घुस आया।
आरोप है कि दफ्तर में घुसने के बाद राघव और उनके साथियों ने राजेश कुमार शर्मा के साथ गाली-गलौज की। जब राजेश शर्मा ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। ये पूरी घटना राजेश शर्मा के दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
राजेश शर्मा का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।


More Stories
कोटा: दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारम्भ
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग