हरिद्वार 3जुलाई : ओलंपियन सर्वजोत सिंह ने हरिद्वार पहुंच बच्चों से मुलाकात कर उन्हें अपना लक्ष्य निधारित कर आगे बढने के लिए कहकर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा की आप जो कुछ भी करें मन लगाकर व माइंड को सैट कर करें निश्चय ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।
देहरादून से अम्बाला जाते समय अपने परिजनों के साथ जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र में पहुंचने पर सर्वजोत सिंह का संस्था के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी.चौहान,सचिव सुखवीर सिंह कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने स्वागत किया।
इस अवसर पर सर्वजोत सिंह ने संस्था मे खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से मिलकर उन्हें खेल के टिप्स देकर उनका उत्साहवर्धन किया।बच्चों ने उनके साथ फोटोशैशन कराया व आटोग्राफ लिए।
इस मौके पर परमजीत सिंह वाईस प्रिंसिपल डी.पी.एस.,आलोक शर्मा,कुलभूषण शर्मा, सतबीर मलिक सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग