डी पी उनियाल गजा: राज्य सभा उप सचिव माननीय हरिवंश नारायण सिंह द्वारा गढ़वाल विश्वविद्यालय बादशाही थौल में कार्यरत डा.लाखीराम डंगवाल विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान को उनके द्वारा किए गए शोध कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
स्वामी रामतीर्थ फाउंडेशन के सचिव विनोद चमोली द्वारा लिखित पुस्तक महान संत स्वामी रामतीर्थ के जीवन पर आधारित पुस्तक के विमोचन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि राज्य सभा उप सचिव हरवंश नारायण सिंह द्वारा गढ़वाल विश्वविद्यालय बादशाही थौल में कार्यरत वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ लाखी राम डंगवाल को उनके द्वारा किए गए शोध कार्यों, स्थानीय पादपों के उपयोग,उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मैडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भारत सरकार के रिटायर्ड सचिव डॉ कमलानंद, प्रोफेसर मारला लंदन, संस्था के अध्यक्ष राजेश्वर पैन्यूली, कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद चमोली,परिसर निदेशक प्रोफेसर ए.ए. बौडाई, प्रसिद्ध कृषि विशेषज्ञ ताराचंद वैल, डाक्टर हंशराज सिंह विष्ट, प्रोफेसर आर सी रमोला,आयुष वर्मा आदि उपस्थित रहे ।


More Stories
कोटा- लार्ड कृष्णा स्कूल तानाजी नगर में सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में केन्द्रीय बजट 2026-27 विषय पर परिचर्चा का आयोजन
सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए रचा गया षड़यंत्र-दीपशिखा चौहान