हरिद्वार, 3 अक्तूबर-24 : राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए इंदिरा फैलोशिप शक्ति अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने र्प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।
बताया कि समाज, प्रदेश और देश के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही है।
सामान्य महिलाएं भी राजनीति में आगे बढ़ें। उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास हो। इसके लिए कांग्रेस ने इंदिरा फैलोशिप शक्ति अभियान शुरू किया है। अभियान के दूसरे चरण में प्रत्येक ब्लॉक में शक्ति क्लब का गठन किया जाएगा। जिसमें कम से पांच महिला सदस्य होंगी।
शक्ति क्लब के माध्यम से गांव देहात की महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाएगा। सुमित्तर भुल्लर ने बताया कि प्रदेश में अब तक 65 शक्ति क्लब का गठन किया जा चुका है।
दूसरे चरण में पूरे प्रदेश के सभी ब्लॉकों में इसका गठन किया जाएगा और प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे। अभियान का लक्ष्य है कि पंचायत, नगर निकाय से लेकर विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों में नेतृत्वशील महिलाओं को आगे लाना तथा आधी आवादी को उसका पूरा हक मिलें।
शक्ति क्लब के माध्यम से वार्ड व ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं के मुद्दे, विकास के सवाल, भ्रष्टाचार, महिला हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को उठाया जाएगा।
प्रेसवार्ता में सागर बेनीवाल, राजीव चौधरी, अनिल भास्कर, लता जोशी, विमला पांडे, कैश खुराना, निखिल सौदाई, अमित राजपूत, सुनील कुमार, जगदीप असवाल, इशांत पांडे, टोनी, लव जाटव आदि मौजूद रहे।


More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन,आशीष काला बने पी टी ए अध्यक्ष
“टीआरपी की दौड़ में, गिरती पत्रकारिता” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी रही प्रथम
राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत हुआ “परिसर स्वच्छता”कार्यक्रम का आयोजन