आज राजकीय महाविद्यालय कमांद टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य डॉ. गोरी सेवक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा दान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन के नेतृत्व में दान उत्सव कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य महोदय द्वारा रोवर रेंजर यूनिट को यूनिफॉर्म एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी को विविध प्रकार के बर्तन भांडे धान स्वरुप उपलब्ध कराए गए। ताकि महाविद्यालय में रोवर रेंजर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सफल संचालन किया जा सके।
प्राचार्य महोदय द्वारा स्वयंसेवियो को संबोधित किया गया कि आप अपने स्तर से कैसे जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हो कि आप जब भविष्य में आत्मनिर्भर बन जाओगे तो आप समाज के दुर्बल वर्ग को दान के रूप में सहायता प्रदान कर सकते हो।
इस अवसर पर डॉ शेफाली शुक्ला,डॉ .राकेश मोहन, डॉ दीपक राणा, डॉ शीशपाल सिंह, श्री केदारनाथ भट्ट ,श्री सोहन सिंह, श्रीमती पूजा रानी,श्रीमती प्रभादेवी, श्री दिनेश लाल, श्री संजय बधानी, कुलदीप एवं अंकित आदि उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग